गर्मी से होने वाली थकान को दूर करने के कुछ साधारण लेकिन कारगर उपाय

गर्मी से होने वाली थकान को दूर करने के कुछ साधारण लेकिन कारगर उपाय

योग गुरु सुनील सिंह

तेज धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी में हमारे शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है, इसलिए जितना हो सके गर्मी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। आज की भागदौड़ की जिंदगी में थकान आम समस्या बन गई है। इसकी कई वजहें हैं। आमतौर पर समय पर खाना नहीं खाने, कुपोषण, बाजार की चीजें खाने से थकान जल्दी और बार-बार महसूस होती है। आयुर्वेद चिकित्सकों का कहना है कि घरेलू नुस्खे अपनाकर शरीर की थकान दूर की जा सकती है।

पढ़ें- दिनभर की थकान मिटाने के लिए कुछ आसान उपाय, आजमाएं जरूर

अनार के फायदे-

इसे खाने से शरीर में शक्ति और विशेष प्रकार की ऊर्जा मिलती है। इसके पेड़ों की पत्तियों व छाल का उपयोग भी औषधि के रूप में किया जाता है।

नमक के फायदे-

मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने के लिए ठंडे पानी में थोड़ा सा नमक मिला कर पूरे शरीर पर इससे मालिश करें। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

शक्तिदायक केला-

शक्ति बढ़ाने वाला फल है। केला खाने से ऊर्जा मिलती है। हर दिन केले खाएं और संभव हो तो केला खाने के बाद दूध भी पिएं।

गुणकारी आंवला-

आंवला में विटामिन सी होता है। प्रतिदिन आंवले का मुरब्बा खाने से कमजोरी दूर होती है। आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिलाएं। इसके बाद प्रतिदिन रात को सोने से पहले करीब एक चम्मच इस चूर्ण का सेवन करें। इसके बाद थोड़ा सा पानी पिएं।

लहसुन के फायदे-

इसमें एलियम नामक एंटीबायोटिक होता है। कमजोरी की समस्या में रोजाना लहसुन की दो कलियां रात को सोने से पहले निगल कर थोड़ा पानी पीना चाहिए।

पढ़ें- अगर हमेशा थकान महसूस होती है तो करें ये उपाय, रहेंगे हमेशा एक्टिव

गर्मी से बचने के घरेलू उपाय:

  • सादा पानी आपकी त्वचा को तरोताजा रखता है। आप अगर बहुत थकान महसूस कर रहे हैं तो पानी के छीटों से आप फ्रेश महसूस करेंगे।
  • एक बोतल में आप परफ्यूम की थोड़ी सी बूँदों के साथ ज्यादा मात्रा पानी मिला लें। स्प्रे बोतल की तरह इसका इस्तेमाल करें, इससे आप रिफ्रेश महसूस करेंगे।
  • खीरे के जूस को अफने चेहरे पर लगाएं, यह प्राकृतिक मॉइस्चराइजऱ की तरह काम करता है। इससे चेहरे पर ठंडक महसूस होगी और आप सनबर्न की समस्या से बचे रहेंगे।
  • पिसी हुई चंदन, तुलसी और गुलाब आदि नेचुरल चीजें लगाने से गर्मी में राहत मिलती है। धूप से आने के कुछ घंटों बाद मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने से आपकी त्वचा को ठंडक महसूस होगी
  • घमौरियां हो जाने पर नीम और तुलसी का पेस्ट लगाना फायदेमंद होता है। गुलाब की पत्तियों को पानी में भिगोकर उस पानी से चेहरा धोने पर गर्मी के मौसम में त्वचा मुलायम बनी रहती है।
  • चेहरे पर पीसी हुई चंदन और खीरे के जूस के साथ दो-तीन बूंद ग्लिसरीन की बूंदें और गुलाब जल मिलाकर उसका लेप लगाने पर भी राहत मिलती है।

पढ़ें- दिनभर शरीर सुस्त रहता है तो रोज घर से निकलने से पहले करें यह योगासन

खाने-पीने का ध्यान रखें:

  • गर्मी के मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पेट की खराबी और अधिक तैलीय व मसालेदार खाद्य-पदार्थों का सेवन करने से पाचन-क्रिया प्रभावित होती है। इससे अनेक बीमारियां हो सकती हैं।
  • गर्मी में अधिक शुष्कता के कारण शरीर में जल की मात्रा कम हो जाती है। इसकी पूर्ति के लिए बार-बार जल और जलीय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
  • धनिए को पानी में भिगो लें फिर उसे अच्छी तरह मसल लें और छानकर उसमें थोड़ी सी शक्कर मिला लें। इसे पीने से गर्मियों में राहत मिलती है।
  • इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपड़ से छान लें। इस पानी में शक्कर मिलाकर पीने से गर्मी में राहत मिलती है।
  • जहां तक हो सके गर्मियों में विटामिन ए युक्त फल जैसे ब्लैक ग्रेप्स, हरे पत्ते वाली वेजिटेबल्स, विटामिन सी से युक्त रसीले फल जैसे आम, खट्टे फ्फल और नींबू पानी लेने चाहिए।
  • इस मौसम में दही मौसमी ताजे फल जैसे संतरा, पपीता, स्ट्रॉबेरी, ग्रेप का जूस ज्यादा से ज्यादा पिएं। ये हेल्दी होने के साथ-साथ शरीर को अंदर से ठंडा रखने में सहायक होते हैं।
  • बेल का शरबत गर्मी के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। गर्मी में मोटापा घटाने में भी यह सहायक होता है।
  • नारियल में प्रचूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं। गर्मी में इसका सेवन सबसे अच्छा होता है।
  • नीबू की शिकंजी गर्मी के लिए बहुत अच्छा पेय है। इसे घर में आसानी से तैयार किया जा सकता है।
  • पुदीने में प्राकृतिक रूप से पिपरमिंट पाया जाता है, इसलिए गर्मी में यह बहुत उपयोगी होता है। लू, बुखार, शरीर में जलन और गैस की तकलीफ को दूर करता है।
  • किसी भी तरह की अपच, अजीर्णता, पित्त की अधिकता, पेट दर्द, गैस में जलजीरा लाभकारी होता है।
  • पूरे उत्तर भारत में गर्मी के मौसम में ठंडाई का उपयोग खूब होता है।
  • गर्मी के मौसम में जीरा-नमक डालकर छांछ पीना भी फायदेमंद होता है।

 

इसे भी पढ़ें-

इन 3 योगासन से बढ़ाएं इम्युनिटी पावर, सभी प्रकार के वायरस इंफेक्शन से भी बचाएंगे

याददाश्त बढ़ाने में मददगार है काली चाय, जानें और किन फायदों के लिए है उपयोगी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।